झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह ऐलान किया है। उड़ीसी की रहनेवाली द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं, जो झारखंड की पहली महिला राज्यपाल रही। पिछले बार भी इनका नाम राष्ट्रपति के लिए चला था। अंत में रामनाथ गोविंद का फ़ाइनल हुआ। बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उनके नाम का ऐलान किया।
इसी सिलसिले में देर शाम बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बीजेपी की इस हाई लेवल मीटिंग में राष्ट्रपति पद के लिए कई उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया गया। बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाया जा सकता है। लेकिन बाद में बीजेपी ने तमाम कयासों को दरकिनार करते हुए द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मुहर लगा दी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
RBI ने एक झटके में 4 बैंकों पर लगाया प्रतिबंध
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चार सहकारी बैंकों पर प्रतिबंध लगा दिये हैं। इसमें ग्राहकों के अपने बैंक खातों से पैसा निकालने की सीमा लगान...
-
रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'शमशेरा' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। शमशेरा फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ था, तब से ही फ...
-
देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव संपन्न हो गए हैं। इस दौरान ओडिशा से असम तक क्रॉस वोटिंग देखने को मिली। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी...
-
गुरुवार यानी 21 जुलाई को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए बुलाया है। ED ने नेशनल हेराल्ड माम...

No comments:
Post a Comment