कोलार, भोपाल की राजनीति में सबसे अहम क्षेत्र कोलार उपनगर में नगर निगम चुनाव अब जनचर्चा में आने लगा है, मुख्य पार्टी के प्रत्यशियों के चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन का दौर जारी है, पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने चुनावी हवा को तेज करने क्षेत्र में आमद दर्ज कराई और भाजपा पर आरोप लगाया की उनकी पार्टी से चुने जनप्रतिनिधियों ने केवल क्षेत्र में कई तरह से वसूली की और विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने जनता से भी इमोशनल सवाल किये जैसे जब हमारी सरकार थी बिजली का बिल कितना आता था अब कितना आ रहा है? उन्होंने झुग्गी क्षेत्रों में निवासरत लोगों को बताया उनकी सरकार ने मकानों के पट्टे बांटे थे।
रामेश्वर चुनावी मोर्चे पर
भाजपा से मुख्य प्रचार की कमान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के हाथों में है, जनता के बीच उनका सवाल पहले क्या था, अब क्या है! देखों, जनता को विकास की तस्वीर दिखा रहा है। क्षेत्र के मुख्य मार्ग के 6 लेन होने बात मंच से कही जा रही है। मंच से दावा कर रहे क्षेत्र में कलियासोत पर बने नये पुलों से स्थानीय प्रोपर्टी की कीमत बढ़ी है। टैंकर अब नदारद हो गये है पानी की समस्या क्षेत्र में खत्म होने को है। क्षेत्र को मोदी सरकार की योजनाओं से लाभ मिल रहा है जल्द क्षेत्र झुग्गी मुक्त होगा सभी को पक्के मकानों में बसाया जायेगा।
जनता के बीच चर्चा
जन-गण-मन की जाने तो सबसे बड़ी चर्चा प्रत्याशी कौन है? कहाँ से है? क्षेत्र में 4 वार्ड 80, 81, 82, 84 महिला वार्ड है दोनों ही पार्टी ने वो नाम दिए है जो जनता के बीच नये है। जनता उनका परिचय और नाम आपस मे साझा करते बात करते सुनाई आते है। सबसे ज्यादा घमासान वाला एक मात्र वार्ड 83 है यहाँ प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा से मंगल सिंह यादव जो की पूर्व सरपंच है, नगर पालिका अध्यक्ष विजेता रहे है तो उनके प्रतिद्वंद्वी है पूर्व पार्षद रविन्द्र यति।
क्रमशः


No comments:
Post a Comment