नगरीय निकाय चुनाव : दावेदारों की भोपाल दौड़ शुरू, जानिए बीजेपी में किसे मिलेगा टिकट

 भोपाल. नगरीय निकाय चुनाव के ऐलान के साथ ही टिकट के दावेदारों की भोपाल दौड़ शुरू हो गई है. बीजेपी में टिकट की आस लगाए नेता प्रदेश मुख्यालय में आमद दे रहे हैं. आज सिंगरौली से करीब आधा दर्जन दावेदार बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे. ये सभी मेयर और पार्षद पद के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे हैं. 


दावेदारों को टिकट की आस इस बार इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि पार्टी एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मूले के आधार पर टिकट बांटने की तैयारी कर रही है. ऐसे में मौजूदा विधायक और सांसदों को टिकट मिलने की उम्मीद कम है. यही वजह है कि नगर निगम में मेयर पद के लिए जिलों में सक्रिय कार्यकर्ता भी दावेदारी के लिए दम लगा रहे हैं.​

बीजेपी में मेयर और पार्षद पद के लिए टिकट को लेकर मंथन सीएम शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के उत्तराखंड से वापस लौटने के बाद शुरू होगा. केंद्रीय नेतृत्व की लाइन के मुताबिक सभी 16 नगर निगम में नए चेहरों की तलाश की जा रही है. एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मूले के तहत सांसद विधायकों की मेयर पद के लिए दावेदारी लगभग खारिज ही मानी जा रही है. ऐसे में पार्टी के नए चेहरों को निकाय चुनाव में मौका मिल सकता है.

No comments:

Post a Comment

RBI ने एक झटके में 4 बैंकों पर लगाया प्रतिबंध

   भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चार सहकारी बैंकों पर प्रतिबंध लगा दिये हैं। इसमें ग्राहकों के अपने बैंक खातों से पैसा निकालने की सीमा लगान...